दक्षिण मध्य रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए काचीगुडा और मदार के बीच विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है। सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयासों से ये सुविधा संसदीय क्षेत्र को मिली है। ट्रेन नंबर 07701 काचीगुडा से 11 और 16 मार्च 2025 को रात साढ़े 11 बजे रवाना होगी। ये अगले दिन दोपहर 12:50 बजे मदार पहुंचेगी। ये ट्रेन जावरा में 5:20 बजे, मंदसौर में 6:20 बजे और नीमच में 7:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 07702 मदार से 13 और 18 मार्च को शाम 4:05 बजे चलेगी। ये अगले दिन सुबह 4 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन ये विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में मल्काजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, बरहानपुर, खंडवा, रानी कमलापति, सीहोर, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद और अजमेर स्टेशनों पर रुकेगी। Post navigation होली पर सड़कों की सुरक्षा को लेकर पहल:भोपाल में डामर रोड पर होलिका दहन न करने की अपील, नागरिक विकास समिति चलाएगी जागरूकता अभियान Kishore Kumar had a sixth sense about his death, recalled his son Amit Kumar: ‘Leena thought he was playing a prank’