इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में दो साल के मासूम की मौत के मामले में पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि अगर ड्राइवर तेजी से कंटेनर को रिवर्स लाता तो परिवार के ओर भी लोग चपेट में आ जाते। दरअसल, ये घटना लसूडिया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित लोहा मंडी की है। लाइट जाने के कारण यहां पर एक परिवार के 6 लोग यहां घर के बाहर ओटले पर सो रहे थे। तभी यहां पर एक बड़ा कंटेनर आया। लोहामंडी होने के कारण यहां पर कई बड़ी गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। शुक्रवार रात में भी एक कंटेनर आया था। लाइट नहीं होने की वजह से इलाके में अंधेरा था। फूफा ने बताया- ओटले पर सो रहे थे 6 लोग
फूफा सूरज लोहार ने बताया कि घटना वाली रात इलाके में लाइट चली गई थी। गर्मी की वजह से परिवार के 6 लोग बाहर सो रहे थे। दो साल का विकास उर्फ राजवीर अपनी मां प्रेमबाई के साथ सो रहा था। उनके पास में ही पांच साल की बेटी पायल, पिता और बच्चे के नाना-नानी भी सो रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे परिवार के लोग बाहर आकर ओटले पर सोने आ गए थे। रिवर्स लेने में दो साल के मासूम को ले लिया चपेट में रात को कंटेनर आया और यहां पर रिवर्स लेने के दौरान उसने मां के साथ सो रहे दो साल के मासूम को चपेट में लिया। चिल्ला-पुकार मची जिसके बाद कंटेनर का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इस हादसे में बेटे की मां के भी हाथ में चोट आई है। परिवार के लोग बच्चे को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत की खबर सुन परिवार में गम का माहौल बन गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को पुलिस ने एमवाय अस्पताल में बच्चे का पीएम करवाया। कंटेनर जब्त, जल्द ड्राइवर को भी पकड़ेंगे लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। मामले में कायमी भी कर ली गई है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। टीआई ने बताया- ड्राइवर के साथ क्लीनर नहीं था। ये बात भी सामने आई है कि अगर कंटेनर का ड्राइवर गाड़ी को थोड़ा तेजी रिवर्स लेता या ज्यादा रिवर्स कर देता तो परिवार के अन्य लोग भी कंटेनर की चपेट में आ जाते और बड़ा हादसा हो जाता। यह खबर भी पढ़ें… रिवर्स लेते कंटेनर का पहिया मासूम के सिर पर चढ़ा इंदौर के लसूडिया इलाके में एक कंटेनर चालक ने गाड़ी रिवर्स लेते हुए लापरवाही से पीछे का पहिया मासूम बच्चे के सिर पर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मां के हाथ में भी चोट आई। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…