ग्वालियर में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हजीरा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 5 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शेरू सिकरवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर के अनुसार, यह मामला 2020 का है। शेरू सिकरवार ने अपने दो साथियों गौरी किरार और लाला उर्फ दिनेश पटेल के साथ पुरानी रंजिश में प्रकाश सिंह को गोली मारी थी। इस घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कुछ समय पहले लाला उर्फ दिनेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शेरू और गौरी किरार फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि शेरू अपने गदाईपुरा स्थित घर आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। इससे पहले शेरू दो बार पुलिस को चकमा दे चुका था। वह छत के रास्ते भाग जाता था। इस बार पुलिस ने पहले से ही छत पर जवान तैनात कर दिए थे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे फरार साथी गौरी किरार के ठिकाने और पिछले पांच साल की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। Post navigation भोपाल में 5 ढाबों पर मिली अवैध शराब:पुलिस कार्रवाई में 6 पेटी शराब देसी, बियर और अंग्रेजी मिली; छुपाकर रखी थी Brady Tkachuk’s captaincy questioned after attending team event during Ottawa Senators’ rough patch