शाजापुर के बेरछा रोड पर शनिवार 4:30 बजे सीमेंट की बोरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली का पिछला टायर अचानक निकल गया। इस वजह से ट्राली का पिछला हिस्सा पलट गया। ट्रैक्टर चालक सिद्धू सिंह ने बताया कि वह ग्राम लाहौरी से सीमेंट की बोरियां लेकर ग्राम लौंदिया के नर्मदा प्रोजेक्ट की तरफ जा रहा था। बेरछा रोड पर चलते समय अचानक ट्राली का पिछला पहिया निकल गया। इससे ट्राली पलट गई और सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। सौभाग्य से इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से मामला शांत हो गया। Post navigation चलती गाड़ी से गिराकर 55 हजार रुपए की लूट:एक्टिवा भी लेकर भागे बदमाश; सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस Best 5 FPS Video Games to Play on PC (2025)