सीहोर जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जानकारी के अनुसार सीहोर जिले में अब गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है, लेकिन रात में ठंड बरकरार है। सीहोर जिले में आज दोपहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है , जबकि शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इस प्रकार दिन और रात के तापमान में दो गुणा से भी ज्यादा का अंतर देखने को मिल रहा है । शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस तोमर ने बताया कि आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे अब बढ़ोतरी दर्ज होना तय है। Post navigation बहुती जलप्रपात में 500 फीट नीचे मिला छात्रा का शव:बैग में सुसाइड नोट मिला, लिखा- दुनिया छोड़कर जा रही हूं How to Catch Fish in Monster Hunter Wilds