करियर क्लैरिटी सीजन 2 के 42 वें एपिसोड में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों का जवाब दे रहे हैं। आज के दोनों ही सवाल स्टूडेंट्स के हैं। पहला सवाल है इंदौर से हेमराज का और दूसरा सवाल है दीपक कुमार का। सवाल- अभी मैंने बीए सोशियोलॉजी किया है। इसके बाद मुझे MA सोशलॉजी करना चाहिए या मैं एक साल का ऑनर्स कर सकता हूं और इसके बाद क्या ऑपर्च्युनिटी रहेगी? जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं- आपने सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है रिसर्च में जा सकते हैं। आप किसी NGO में सोशल वर्क और रिसर्च का काम कर सकते हैं। ह्यूमन रिसोर्स फर्म, मार्केट रिसर्च फर्म और पब्लिक रिलेशन में इंटर्न के तौर पर काम कर सकते हैं। आप ग्रेजुएशन के तुरंत बाद जॉब चाहते हैं तो आप गूगल एनालिटिक्स, डिजिटल सोशियोलॉजी और AI एनालिटिक्स में कोर्स कर सकते हैं। ये कोर्स आपको इन साइट्स पर मिल जाएंगे सवाल – मेरी इंग्लिश वीक है तो मैं सोचता हूं SSC CGL मुझसे नहीं हो पाएगा, तो मैं सोचता हूं UPSC या BPSC की तैयारी कर लूं? मेरे लिए क्या बेस्ट होगा। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर लोकमान सिंह बताते हैं- अगर आप BPSC या UPSC देते हैं तो आप कम अंग्रेजी के साथ भी आप जा सकते हैं। क्योंकि BPSC और UPSC दोनों में अंग्रेजी का एक ही पेपर होता है। वहीं SSC CGL में अंग्रेजी के दो पेपर होते हैं, जिनमें टियर-1, टियर-2 पेपर होते हैं। देखें आप क्या बेहतर ढंग से कर सकते हैं। सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें… Post navigation प्राइवेट नौकरी:Swiggy में सेल्स मैनेजर की वैकेंसी निकली; एनुअल सैलरी 9 लाख तक, जॉब लोकेशन छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी:DMER में 1107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख ; सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 1 लाख 22 हजार तक