राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्रोटेक्शन अफसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) एग्जाम-2024 13 सितम्बर को प्रस्तावित है। कैंडिडेट्स आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करा सकते हैं। इसके लिए आज (मंगलवार) से 14 जुलाई 2025 तक किए जा सकेंगे। इस दौरान बिना योग्यता आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन विड्रॉ कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- चार पदों के लिए होनी वाली परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन की शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्व के अनुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया बिना योग्यता किए आवेदन कर सकेंगे विड्रो यहां करें कॉन्टेक्ट प्रोटेक्शन अफसर भर्ती की अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक Post navigation सरकारी नौकरी:गुजरात में 216 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज; सैलरी 50 हजार से ज्यादा, बिना एग्जाम के सिलेक्शन सरकारी नौकरी:BHEL में 515 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 16 जुलाई से शुरू आवेदन, सैलरी 65 हजार तक