सिंगोली में एक होटल व्यवसायी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने होटल व्यवसायी संजय कोठारी को बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया। उनसे क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के लिए जानकारी मांगी। कोठारी ने बैंक कर्मचारी समझकर उन्हें जानकारी दे दी। साइबर अपराधियों ने ओटीपी नहीं मांगा। उन्होंने सीधे कोठारी का मोबाइल स्क्रीन हैक कर लिया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 18 हजार रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर कोठारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से अपराधियों की तलाश कर रही है।