दतिया के कस्बा इंदरगढ़ के मेन बाजार में पुलिस चौकी के पास दो युवकों ने दो अन्य युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। मारपीट के दौरान बाजार में भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 51 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक अन्य दो युवकों पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। कोई भी पक्ष शिकायत लेकर नहीं पहुंचा स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चौकी में ज्यादातर समय कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहता। इस मामले में इंदरगढ़ टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि अभी तक कोई भी पक्ष शिकायत लेकर थाने नहीं आया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। Post navigation शिवपुरी में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:दो नाबालिग छात्रों पर प्रताड़ना का आरोप, परीक्षा के एक दिन बाद फांसी लगाई दिल्ली की आयुर्वेदिक कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा:फर्जी प्रतिनिधि बन फ्रेंचाइजी बांटने का मामला, दिल्ली से पहुंची वकीलों की टीम