शहर की तिरूपति नगर कॉलोनी में पुलिस की मौजूदगी में अधिवक्ताओं के एक दल ने शुक्रवार को एक मकान में सर्चिंग की। कोर्ट के आदेश से दल यहां पर पहुंचा था। जीएसटी नंबर के आधार पर दर्ज पते के तहत मकान मालिक से किरायेदार के संबंध में जानकारी ली गई है। पूरा मामला ट्रेड मार्क के गलत उपयोग का है। इस मामले में यह भी बात सामने आई है कि धार में दिल्ली की उपकर्मा आयुर्वेद प्रा. लि. की आयुर्वेदिक दवाइयों की गलत तरीके से कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फ्रेंचाइजी बांटी जा रही थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं कोर्ट के दिशा निदेश में दल ने धार पहुंचकर जानकारियां जुटाई। इंदौर के पुनित ने लिया था मकान मकान मालिक से किरायेदार पुनित कपूर जो कि बागड़दा इंदौर का निवासी है के द्वारा मकान लेने की जानकारी सामने आई। संबंधित कमरे को खुलवाया गया तो उसमें कोई भी सामान नहीं मिला। दरअसल कंपनी की फ्रेंचाइजी बांटने के अतिरिक्त यह भी बात पता लगाई जा रही है कि कहीं ट्रेड मार्क का उपयोग करके नकली दवाई तो पैक करके नहीं दी जा रही है। बैंक वाले भी आए थे पूछने पूछताछ के दौरान सर्चिंग दल को यह भी बताया गया कि वर्तमान में कमरा खाली है। कमरा दिए जाने के दौरान अनुबंध किया गया था। जिसकी जानकारी दल को दे दी गई है। पूछताछ के दौरान यह भी बात सामने आई कि कुछ बैंक वाले भी जानकारी लेने के लिए आए थे। संभवत: इस स्थान के नाम पर बैंक से ऋण भी लिया गया है। Post navigation पुलिस चौकी के सामने दो युवकों की पिटाई का VIDEO:दतिया के इंदरगढ़ में दिनदहाड़े मारपीट; लोग देखते रहे, पुलिस जांच में जुटी प्रदेश में कानून व्यवस्था के उत्कृष्ट संचालन के लिए पूर्व डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना हुए सम्मानित