देवास पुलिस ने ऑपरेशन हवालात के तहत चोरी के मामले में 4 माह से फरार चल रहे 2000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पटेल नगर देवास निवासी 27 वर्षीय बबलू पिता भागीरथ चितावले के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने 1 नवंबर 2024 से जिले में ऑपरेशन हवालात की शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों को पकड़ना है। आरोपी के खिलाफ दो अपराध दर्ज औद्योगिक क्षेत्र थाने में आरोपी के खिलाफ दो अपराध दर्ज हैं। अपराध क्रमांक 1154/2024 धारा 303(2)BNS और अपराध क्रमांक 1137/2024 धारा 331(4),305(ए) के तहत मामला दर्ज है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया था। 27 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देवास में देखा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। Post navigation बिना लाइसेंस छुरा रखने वाले को सजा:खिलचीपुर में आरोपी को 2 साल की जेल और 1000 रुपए जुर्माना स्कीम 136 में जल्द शुरू होगा बहुमंजिला निर्माण कार्य:IDA बोर्ड बैठक में फैसला, 120 करोड़ की लागत से बनेगी 20 मंजिला रेसिडेंशियल-कमर्शियल मल्टी