निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में शुक्रवार शाम 6 बजे एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। घटना फव्वारे तिराहे पर हुई है। हादसे में ट्रक चालक की सतर्कता से कोई हताहत नहीं हुआ। सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। जहां पर हालात को तत्काल नियंत्रण में लिया। दरअसल, फव्वारे तिराहे पर ट्रक और बस दोनों एक-दूसरे को क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान संकरे मोड़ के पास दोनों आमने सामने आ गए। ट्रक डाइवर ने तत्काल ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित किया। हालांकि, ट्रक के टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। पृथ्वीपुर थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा- कोई भी वाहन चालक शिकायत लेकर थाने नहीं आया है। Post navigation स्कीम 136 में जल्द शुरू होगा बहुमंजिला निर्माण कार्य:IDA बोर्ड बैठक में फैसला, 120 करोड़ की लागत से बनेगी 20 मंजिला रेसिडेंशियल-कमर्शियल मल्टी स्टूडेंट्स के लिए दुर्घटना इंश्योरेंस स्कीम:राजस्थान के 1 करोड़ छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 लाख तक का कवर