अशोकनगर में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। देहात थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक मंदिर के पीछे स्थित खेत से पुलिस ने गांजे के 29 पेड़ जब्त किए हैं। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी देवी सिंह को गिरफ्तार किया। देवी सिंह(58) जलालपुर का निवासी है। देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान के अनुसार, जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 46.950 किलोग्राम है। इसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation राजभाषा समिति का हिमाचल-पंजाब दौरा:केंद्रीय कार्यालयों में हिंदी के उपयोग की समीक्षा, राज्यसभा सांसद सोलंकी ने दिए निर्देश CBSE ने कहा- 10वीं में पंजाबी कंपलसरी:2026 ड्राफ्ट से पहले हटाया; विरोध के बाद वापस लिया, शिक्षा मंत्री ने कहा- ये संस्कृति को कमजोर करने की साजिश