इंदौर के राजबाड़ा में मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ ने पहली बार विश्व एनजीओ दिवस का भव्य आयोजन किया। 27 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक एनजीओ और 500 से ज्यादा वॉलंटियर्स शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत में सभी एनजीओ की ओर से 501 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। ये दीप सभी समाजसेवी संस्थाओं को समर्पित थे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस आयोजन को इंदौर नगर निगम और पुलिस विभाग का सहयोग मिला। कार्यक्रम में बीजेपी इंदौर जिले के व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक राहुल जैन और स्पोर्ट्स वर्ल्ड संस्था केसरी के अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रौनक वेलफेयर सोसाइटी के मानसिक रूप से कमजोर बच्चों ने भी दीप जलाकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के संयोजन में राकेश बाथरे, विराज, श्रेयांश जैन, दिलीप कनाडे, पवन नरवरिया और कर्मवीर सहित कई सदस्यों ने योगदान दिया। महासंघ के अध्यक्ष शशि सातपुते ने सभी का आभार व्यक्त किया। Post navigation Christina Hendricks and Chris O’Dowd: Hollywood retells the past to suit its purposes इंदौर के श्रद्धालुओं की ओंकारेश्वर में अनूठी पहल:छह हजार महिलाओं ने मां नर्मदा को चढ़ाई एक हजार मीटर लंबी चुनरी, 101 बसों से की यात्रा