बाणगंगा क्षेत्र में एक कारोबारी ने बुधवार रात फैक्टरी में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कर्मचारियों ने देखा तो उन्हें हॉस्पिटल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जेब से पर्ची मिली है, जिसमें परिजन से अंगदान करने की इच्छा जताई है। मृतक का नाम अनिल जैन (65) निवासी कंचन बाग है। वे मध्यांचल स्टील फैक्टरी के मालिक थे। बताया जाता है, किसी बात को लेकर वे तनाव में थे। कई बड़ी कंपनियों के साथ था कारोबार : अनिल बड़े व्यापारियों में शामिल थे। उनका कई कंपनियों के साथ कारोबार था। इसके अलावा वे मेट्रो में भी माल सप्लाय करते थे। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजन के बयान नहीं हो सके हैं। उनके बयान के बाद कुछ कारण स्पष्ट हो सकेगा। Post navigation Pune bus rape case accused detained in Shirur: Police आज से जलेगा यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा:पीथमपुर में 10 टन वेस्ट जलाने में लगेंगे 3 दिन; 24 थानों की पुलिस फोर्स तैनात