माता शबरी जयंती पर गुरुवार को नीमच में मनासा रोड स्थित माता शबरी आश्रम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम आदिवासी भील सेवा संगठन के बैनर तले किया गया। यात्रा पीजी कॉलेज चौराहा, नीमच सिटी, पिपली चौक और भगवानपुरा चौराहा होते हुए पुनः शबरी माता मंदिर आश्रम पर लौटी। शोभायात्रा में महिलाएं और युवा ध्वज लेकर बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। एक बग्घी पर माता शबरी का चित्र सजाकर आकर्षक झांकी बनाई गई। कार्यक्रम में नीमच शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी भील समाज के लोग शामिल हुए। समाजजनों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। शबरी माता आश्रम पर शोभायात्रा का समापन एक सभा के साथ हुआ। इस दौरान प्रबुद्धजनों ने समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय और समाज कल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया। Post navigation Pankaj Udhas’ posthumous track ‘Baithi Ho Kyun Gumsum’ debuts on his first death anniversary नेपानगर में हेलों की टक्कर करवाई:10 लोगों पर केस दर्ज; आयोजक और हेला मालिक भी शामिल