बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। सीवल गांव की धाबा बावड़ी में बिना अनुमति हेलों की टक्कर कराई गई। यह आयोजन बुधवार को दोपहर से शाम 5 बजे तक चला था। टक्कर देखने के लिए सीवल और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पुलिस ने इस घटना की वीडियोग्राफी करवाई। नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल के अनुसार आरोपियों पर बीएनएस 2023 की धारा 223, 125, 3-5 के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11-1 डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में सीवल निवासी नितिश जगन्नाथ पाटिल, सुरेश लक्ष्मण पाटिल, रितेश चंद्रकांत चौधरी और गजानन हरी महाजन शामिल हैं। इसके अलावा नेवरी निवासी सुलेमान अरमन, नेपानगर के संजय नगर निवासी राजू गोविंद, गणेश मांगीलाल डवाली, सात नंबर गेट नेपानगर के विनोद देवीदास और भातखेड़ा के सलीम आबाज व भूरा सरदार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। Post navigation नीमच में माता शबरी जयंती पर शोभायात्रा:बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते नजर आए भील समाज के युवा, सामूहिक भोज का आयोजन दोपहर में होने वाली भस्म आरती:VIP कल्चर पर नाराज हुए महाकाल के भक्त; कहा-2 घंटे लाइन में थे, धक्के देकर निकाला