नरसिंहपुर के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह गौरेला पेंड्रा का रहने वाला एक युवक रेलवे की हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़ गया। उसने अपना नाम पट्टा बताया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में इस घटना को देखकर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल आरपीएफ युवक से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि वह खतरनाक हाइवोल्टेज लाइन पर क्यों चढ़ा। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation रेप का आरोपी कारोबारी आज होगा कोर्ट में पेश:शादी डॉट कॉम पर दोस्ती कर होटल में बुलाया; झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए 1 साल में सेलिना गोमेज ने कर लिया इतना वजन कम, ट्रॉसफॉर्मेशन देख लोग हुए शॉक्ड, पूछा-सर्जरी करवाई है क्या?