ग्वालियर में रिवर्स आती कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। मामला बुधवार दोपहर का है। इसका घटना CCTV कैमरे में रिकार्ड हो गया जिसका आज वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार जिस दुकान में घुसी वहां भी लोग खड़े थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, सिर्फ मामूली चोटे आई है। वायरल वीडियो ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित धर्मकांटे के पास का है। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर महिला कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार को किया जब्त वीडियो में कार क्रमांक (MP07 ZR 2851) को महिला चला रही थी। उसकी कार को बैक करते समय तेजी से पीछे आ गई। पीछे आती कार ने बाइक से जा रहे युवक को टक्कर मार दी और पीछे ही जनरल स्टोर दुकान के अंदर जा घुसी है। इस घटना में दुकान में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। कार को दुकान में घुसता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना में दो-तीन लोगों को मामूली चोट आईं। फिलहाल दुकान संचालक में इसको लेकर कार चालक महिला के खिलाफ थाने में शिकायत की हैं। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार को जब्त कर लिया और कार चालक महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था। जहां जांच पड़ताल के बाद कार सहित महिला चालक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। कुछ लोगों को मामूली चोट आईं, दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला चालक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation Why Mars is red and what it reveals about its ancient past, new study explains महाशिवरात्रि मेले में कोटा के कलाकारों ने गाए भजन:चंद्रसागर महादेव मंदिर में आज होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन