बड़ोदा के चंद्रसागर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि मेला जारी है। मेले के दूसरे दिन देर शाम तक भक्तिमय माहौल में धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। राजस्थान के कोटा से आई भजन संध्या पार्टी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार ज्योति, शिवानी और मालती ने अपनी मधुर आवाज में कई भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ‘नैनन में श्याम समाए गयो’ और ‘मोहे प्रेम का रोग लगाए गयो’ जैसे लोकप्रिय भजन गाए गए। इसके अलावा ‘लुट जाउंगी श्याम तेरी लटकन पे’ और ‘पार्वती मेरी एक सुनो’ भजनों ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। 25 फरवरी से शुरू हुए इस मेले में गौरा रानी और शिव-पार्वती से जुड़े विभिन्न भजनों की प्रस्तुति की गई। कलाकारों ने ‘भसम रमाऊँ, धूनी रमाऊँ’ और ‘तांडव कर-कर डमरू बजाऊँ’ जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 27 फरवरी को डॉ. आदित्य जैन के संचालन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में कोटा, भीलवाड़ा, जयपुर और आगरा के प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे। कवि सम्मेलन में जगदीश सोलंकी, अशोक चारण, मुकेश मौलवा, दीपक पारीक, पार्थ नवीन, सुमित्रा सरल और पवन गोचर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। 28 फरवरी को कोटा की योगी स्कोरप्रिंस पार्टी द्वारा ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुत होगा। 01 मार्च को स्व. सरदार गुलाब सिंह सेवा न्यास के तत्वाधान में आयोजित दंगल के साथ होगा मेले का समापन। Post navigation बाइक को टक्कर मारके दुकान में जा घुसी कार:ग्वालियर में सड़क किनारे गिरा चालक; महिला चला रही थी, मामला दर्ज गैस लीकेज की वजह से आग लगी, परिवार झुलसा:भोपाल में पूजा के दौरान लगाए दिए से फैली आग; अब हालत सामान्य