कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा शुरू होने से 24 मिनट पहले प्रश्नपत्र वाट्सएप ग्रुप पर डालने पर प्राथमिक शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीआरसी सागर के शिकायती आवेदन पर एफआईआर हुई है। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर ही डीईओ अरविंद जैन ने तीन सदस्यीय एक जांच समिति बनाई है, जिसने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मंगलवार को डीपीसी गिरीश मिश्रा के प्रतिवेदन पर डीईओ ने शिक्षक पटेल को निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद शिक्षक को बीईओ कार्यालय राहतगढ़ अटैच किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि 25 फरवरी को सागर विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला बेरसला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल द्वारा वार्षिक परीक्षा 2024-25 के कक्षा 5वीं एवं 8वीं के प्रश्नपत्रों को वाट्सएप ग्रुप पर वायरल करते हुए परीक्षा की गोपनीयता भंग की गई। स्कूल शिक्षा विभाग का अब पूरा जोर इस बात पर भी है कि पेपर शिक्षक को कहां से मिला? चूंकि पेपर शिक्षकों के ही ग्रुप में डाला गया, इस कारण लीक तो नहीं हो सका, परंतु पेपर की फोटो किसने ली और शिक्षक के पास कहां से आईं? ऐसे ही कई सवाल हैं, जिनका जवाब स्कूल शिक्षा विभाग संबंधित शिक्षक से मांग ही रहा है। Post navigation समिट के 78% प्रपोजल 5 साल में पूरे हो सकेंगे:रिन्यूएबल एनर्जी-एमएसएमई के प्रस्ताव को मंजूरी के बाद लगेंगे 2 साल,16% रोजगार की संभावना महाकाल दर्शन के लिए 2.83 लाख श्रद्धालु कम आए:2023 में 8 लाख आए थे, 2024 में 7.35 लाख, इस बार 4.52 लाख भक्त ही पहुंचे