देवास में महाशिवरात्रि की संध्या पर संस्था नमों-नमों ने एक शानदार शिव बारात का आयोजन किया। यह बारात सयाजी द्वार से शाम 7 बजे शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नाग चंद्रेश्वर मंदिर तक पहुंची। बारात का मार्ग सयाजी द्वार से शुरू होकर एमजी रोड, जनता बैंक चौराहा, नयापुरा, जवाहर चौक, पुराना बस स्टैंड और तीन बत्ती चौराहा होते हुए शुक्रवारिया हाट स्थित नाग चंद्रेश्वर मंदिर तक रहा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से बारात का स्वागत किया। कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का अभिनंदन किया। आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई बारात में केरल, कर्नाटक, मुंबई, उत्तर प्रदेश, भोपाल और इंदौर के कलाकारों ने अलग-अलग मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। इनमें गणेश जी, मां चामुंडा, श्रीराम दरबार, विराट हनुमान और 25 मुख वाली काली मां की झांकियां विशेष रूप से उल्लेखनीय थीं। यंत्र चालित हाथी देवता और नंदी पर विराजमान शिव-पार्वती की झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के लिए जंगल बुक की विशेष झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। सांसद सोलंकी ने इस आयोजन को एक अभिनव प्रयास बताते हुए सनातन धर्म की महिमा का बखान किया। चंद्रमौली स्वरूप में सजे भोलेनाथ नंदी पर सवार होकर मां पार्वती को ब्याहने गए, इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस भव्य आयोजन में शामिल हुए। देखिए शिव बारात की तस्वीरें- Post navigation साकेत नगर में मुनि प्रमाण सागर का मंगल प्रवेश:मुनिश्री ने कहा-सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति कभी तनाव ग्रस्त नहीं होते इंदौर में भारतीय ज्ञान परंपरा को मिला नया मंच:एसजीएसआईटीएस और कुंदकुंद ज्ञानपीठ में शैक्षणिक समझौता, शोध और कोर्स शुरू होंगे