शिवपुरी जिले के दिनारा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दतिया जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 74 हजार 320 रुपए की अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी के अनुसार, बुधवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि सिकंदरा बैरियल, दिनारा के पास एक व्यक्ति अवैध शराब ले जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरा निवासी अजय प्रजापति (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी अजय प्रजापति चिंटू लाल का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।