हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 23 मई को सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़कर 81,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 24,800 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी, जबकि 1 में गिरावट है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और जोमैटो के शेयर 3% चढ़े हैं। सनफार्मा 3% गिरा है। ITC, HCL टेक सहित 8 शेयरों में 1% की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में तेजी और 2 में गिरावट है। NSE के IT इंडेक्स में 1.91%, FMCG में 1.30% और रियल्टी में 0.64% की तेजी है। फार्मा और हेल्थ केयर 1% नीचे हैं। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 22 मई को विदेशी निवेशकों ने 5,045 करोड़ के शेयर खरीदे बेलराइज इंडस्ट्रीज के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी​​​​​​ ​बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग बुधवार (21 मई) से ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए आज यानी 23 मई तक बोली लगा सकेंगे। 28 मई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 2,150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे। पूरी खबर पढ़ें… ‘द लीला’ होटल्स का IPO 26 मई से ओपन होगा भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। वहीं 23 मई 2025 को एंकर इन्वेस्टर्स बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… कल बाजार में 645 अंक की गिरावट रही थी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 22 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 645 अंक गिरकर 80,952 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 204 अंक की गिरावट रही, ये 24,610 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट है। MM, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व 2.5% तक गिरे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल और इंडसइंड बैंक में मामूली तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 गिरकर बंद हुए। NSE के ऑटो, IT, बैंकिंग और FMCG में 1.5% तक की गिरावट रही। अकेले मीडिया 1.11% ऊपर बंद हुआ।