विदेशी निवेशकों (FII) ने मई में अब तक 18,620 करोड़ रुपए का निवेश किया है। भारत पाकिस्तान तनाव के बावजूद FII भारतीय बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। इससे पहले अप्रैल में 4,223 करोड़ रुपए की खरीदारी के साथ विदेशी निवेशक 2025 में पहली बार नेट बायर्स बने थे। वहीं साल के शुरूआती तीन महीनों में FII ने 1.4 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। FII ने पहले दो महीनों जनवरी और फरवरी में FII ने 78,027 और 34,574 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे थे। मार्च में 3,973 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई थी। अप्रैल के दो कारोबारी हफ्तों में FII ने 25,897 करोड़ रुपए की खरीदारी का रिकॉर्ड बनाया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बाजार में अनिश्चिता, वैश्विक मंदी, भारतीय शेयरों की हाई वैल्यूएशन और कॉरपोरेट इनकम में ग्रोथ को लेकर चिंताओं के कारण FII लगातार पैसे निकाल रहे थे। शुक्रवार को FII ने ₹8,831.05 करोड़ के शेयर्स खरीदे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को FII नेट बायर्स बने रहे। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DII नेट बायर्स बने रहे। प्रोविजनल डेटा के अनुसार, 16 मई को FII ने 8,831.05 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे, जबकि DII ने 5,187.09 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 16,971.90 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 11,784.81 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं FII ने 21,379.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 12,548.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। टैरिफ पर 90 दिनों की रोक के बाद शुरू हुई खरीदारी यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। इन फैसलों के चलते FII ने पिछले 2 कारोबारी हफ्तों में 25,897 करोड़ रुपए का निवेश किया है। शुरूआती महीनों में हाई वैल्यूएशन की वजह से बिकवाली हुई मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2025 के शुरूआती महीनों में भारत में हाई वैल्यूएशन की वजह से FII बिकवाली कर रहे थे। वे अपना पैसा चीन के शेयरों में लगा रहे थे, जहां वैल्यूएशन कम है। इतना ही नहीं FII फाइनेंशियल सर्विसेज में बड़े पैमाने पर बिकवाली कर रहे हैं, जबकि यह सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसकी वैल्यूएशन आकर्षक है। 16 मई को 200 अंक गिरा सेंसेक्स शेयर बाजार में 16 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही। ये 25,019 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में गिरावट और 16 में बढ़त देखने को मिली। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर्स मजबूती के साथ बंद हुए। Post navigation कहीं आपका पैन भी तो नहीं हो गया है बंद:ITR फाइल करने के लिए इसका एक्टिव होना जरूरी, यहां देखें चेक करने की प्रोसेस IMF issues strong warning, sets 11 new conditions for Pak amid tensions with India