सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,479 बढ़कर ₹96,761 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹95,282 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,745 बढ़कर ₹95,845 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,100 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 20,599 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,599 रुपए बढ़कर 96,761 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,828 रुपए बढ़कर 95,845 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। अप्रैल में सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख के पार निकला था बीते महीने 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम सर्राफा बाजार में ₹1 लाख रुपए पर पहुंच गया था। GST और मेकिंग चार्ज के साथ सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर गया है साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें। Post navigation Moody’s cuts India’s 2025 GDP growth forecast to 6.3% amidst Trump’s trade tariff uncertainty यस बैंक में अपनी 20% हिस्सेदारी बेचेगा SBI:जापान की कंपनी SMBC 51% तक स्टेक खरीदने को तैयार, HDFC समेत अन्य कंपनियां भी बेचेंगी हिस्सेदारी