भारत में घरेलू एयरलाइंस के यात्रियों की संख्या जनवरी-मार्च में 10.35% बढ़कर 4.32 करोड़ हो गई। जनवरी-मार्च 2024 में 3.91 करोड़ हवाई यात्रियों ने सफर किया था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में रिकॉर्ड 1.45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देश के भीतर हवाई यात्रा की। यह मार्च 2024 की तुलना में 8.79% ज्यादा है। उस दौरान 1.34 करोड़ यात्रियों ने घरेलू एयरलाइंस में सफर किया था। इंडिगो की यात्री संख्या जनवरी-मार्च में 17.7% बढ़कर 2.8 करोड़ हो गई। एक साल पहले ये संख्या 2.36 करोड़ थी। इंडिगो सबसे पंक्चुअल एयरलाइन, बिग फ्लाई की उड़ानें सबसे ज्यादा कैंसिल हुईं देश के अंदर यानी डोमेस्टिक मार्केट में सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का मार्केट शेयर मार्च 2025 में फरवरी की तुलना में 0.3% बढ़कर मार्च में 64% पहुंच गया। वहीं, एअर इंडिया ग्रुप के शेयर में 0.6% की गिरावट आई है। टॉप परफॉर्मिंग होने के साथ-साथ इंडिगो इस बार सबसे पंक्चुअल भी रहा है। एयरलाइन की 88.1% उड़ानें ऑन-टाइम यानी समय पर उड़ान भरीं। अकासा और एअर इंडिया ग्रुप की 87% और 82% फ्लाइट्स भी समय पर रहीं। बीते महीने डोमेस्टिक एयरलाइन्स से 1.45 करोड़ लोगों ने यात्रा की। फरवरी में यह आंकड़ा 1.40 करोड़ था। फ्लाइट कैंसिलेशन के मामले में बिगफ्लाई 44.01% कैंसिलेशन के साथ टॉप पर है। वहीं, एअर इंडिया की 0.15% उड़ानें मार्च में कैंसिल हुईं। Post navigation Donald Trump’s tariffs hit where it hurts! Unrest & mass protests erupt in China’s factories अमेरिका में बिक रहे 50% आईफोन मेड इन इंडिया:कुक बोले- जल्द ही भारत आईफोन का कंट्री ऑफ ओरिजिन बनेगा; 2026 तक 6 करोड़+ आईफोन बनेंगे