नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात असम में स्पेशल एजुकेटर के 228 पदों पर भर्ती की और IB में 455 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी सिंगापुर के पीएम के भारत दौरे की। टॉप स्टोरी में बात तमिलनाडु में हेडमास्टर के पैर दबवाने के वीडियो और ISRO के चंद्रयान-3 रौबर पर रिसर्च की। करेंट अफेयर्स 1. गृह मंत्रालय ने CAA 2019 में बदलाव का आदेश जारी किया 3 सितंबर को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर CAA 2019 में बदलाव किया है। नए आदेश के बाद 31 दिसंबर 2024 तक भारत में आए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई बिना किसी पासपोर्ट के देश में रह सकते हैं। 2. सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग 3 दिवसीय भारत दौरे पर 2 सितंबर को सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान दोनों देश ग्रीन एनर्जी, शिपिंग, शिपिंग और सिविल एविएशन जैसे सेक्टर्स में संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर साइन करेंगे। टॉप जॉब्स 1. DEE असम में स्पेशल एजुकेटर के पर भर्ती प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) असम ने लोअर प्राइमरी स्कूल और अपर प्राइमरी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर के 228 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 2. इंटेलिजेंस ब्यूरो में 455 पदों पर भर्ती इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। 27 साल तक के 10वीं पास कैंडिडेट्स 28 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1 प्राइमरी स्कूल हेडमास्टर का पैर दबवाते हुए वीडियो वायरल तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स अपनी हेडमास्टर कलैवानी के पैर दवा रहे हैं, और वो क्लास में एक मेज पर लेटी हुई हैं। 2. ISRO ने चंद्रयान-3 लैंडर का डेटा एनालाइज करने के लिए इन्विटेशन मांगे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 लैंडर और रोवर के सभी प्रयोगों के डेटा को एनालाइज करने के लिए साइंटिस्ट को इन्वाइट किया है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें.. Post navigation IIT जोधपुर डायरेक्टर को एसोसिएट प्रोफेसर ने पीटा:कर्मचारी और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी; फैकल्टी ने बंधक बनाने का लगाया आरोप प्राइवेट नौकरी:IndiaMART में सेल्स एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी; 1 साल एक्सपीरयंस जरूरी, जॉब लोकेशन नोएडा