एकता-कपूर-की-गणपति-लंच-पार्टी-में-पहुंचे-सितारे:श्रद्धा-आर्या-से-लेकर-नरगिस-फाखरी-हुईं-शामिल,-रणबीर-नीतू-कपूर-ने-किया-बप्पा-का-विसर्जन

मुंबई में टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने गणपति लंच पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर कई बड़े सितारे नजर आए। सभी ने पारंपरिक लुक अपनाया और मीडिया कैमरों ने उन्हें क्लिक किया। एकता कपूर इस खास मौके पर पिंक ट्रेडिशनल सूट में दिखीं। वे अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहीं उनके पिता जीतेंद्र भी पहुंचे। उन्होंने सफेद एथनिक आउटफिट पहना और पैपराजी को पोज दिए। एकता के भाई तुषार कपूर भी लंच में पहुंचे। उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। टीवी, एक्टर हितेन तेजवानी अपनी पत्नी गौरी प्रधान के साथ आए। दोनों को हाल ही में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में देखा गया है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी पिंक सूट में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस नरगिस फाखरी रेड सूट और हेयर बन में नजर आईं। क्रिस्टल डिसूजा ने एथनिक सूट में एंट्री की। एक्टर ऋत्विक धनजानी ब्लैक कुर्ता-पायजामा में दिखे। डायरेक्टर साजिद खान भी पारंपरिक लुक में पहुंचे। वहीं, शिवांगी जोशी रेड साड़ी में दिखीं। सोफी चौधरी व्हाइट और पिंक साड़ी में नजर आईं। उर्वशी ढोलकिया भी सूट पहनकर पहुंचीं। इवेंट में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज भी शामिल हुए। टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सफेद साड़ी में दिखीं। वहीं, एक्टर चंकी पांडे कैजुअल लुक में पहुंचे। उन्होंने ब्लू प्रिंटेड शर्ट और वाइट पैंट पहनी थी। रणबीर कपूर ने बप्पा का विसर्जन किया वहीं, रविवार को रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने गणपति विसर्जन किया। दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए। रणबीर खुद बप्पा की मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते दिखे। सिंगर पलक मुच्छल और एक्टर सोनू सूद ने भी गणपति विसर्जन किया। दोनों ने पारंपरिक अंदाज में बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया।