हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल’ शो में फिल्म ‘परम सुंदरी’ के कलाकार नजर आए। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, संजय कपूर, मनजोत सिंह और इनायत वर्मा नजर आए। शो के दौरान एक्टर संजय कपूर ने बताया कि उनकी बेटी शनाया को सिद्धार्थ पर क्रश था। उन्होंने कहा, “यह शनाया का 13वां जन्मदिन था। उस समय सिद्धार्थ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ कर रहे थे और शनाया उन्हें पसंद करती थी। करण ने उन्हें 12 बजे रात को जन्मदिन का गिफ्ट भेजा।” सिद्धार्थ ने तुरंत मजाक में कहा, “मुझे मैसेज आया कि किसी का जन्मदिन है। मैंने सोचा इनका (संजय) जन्मदिन है, लेकिन यह शनाया का था। इसलिए मैं उनके घर गया।” संजय ने आगे बताया, “करण ने सिद्धार्थ और वरुण दोनों को बुलाया था, लेकिन वरुण ने कहा, ‘क्यों जाऊं? वह सिद्धार्थ की फैन है।’” इनायत ने बताया- क्लासमेट सितारों से अक्सर प्रभावित होते हैं वहीं, शो में इनायत वर्मा ने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और अब जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके क्लासमेट अक्सर उनके स्टार्स से बहुत प्रभावित होते हैं। जब कपिल शर्मा ने पूछा कि क्या उनके टीचर सेट पर आने की रिक्वेस्ट करते हैं, तो इनायत ने कहा, “हां, करते हैं। ‘मैं उनके साथ फोटो क्लिक करना चाहती हूं। प्लीज इनायत।’ मेरे क्लासमेट ज्यादा पूछते हैं कि जान्हवी मैम और सिद्धार्थ सर असल में कैसे हैं।” बता दें कि फिल्म ‘परम सुंदरी’ को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई थी। आलोचकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। Post navigation दादी के लिए अहान ने यशराज फिल्म का इंतजार किया:कहा- ये उनका सपना था; बहन अलाना का असली नाम इसी प्रोडक्शन की फिल्म के नाम पर है नहीं रहीं पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रिया मराठे:38 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन, कसम से, उतरन जैसे शोज में भी किया था काम