पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आगे आ रहे हैं। पंजाबी गायक रंजीत बावा ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने कनाडा के अल्बर्टा शो की पूरी कमाई दान करने का ऐलान किया है। इससे पहले बीते दिन प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज ने 500 परिवारों को राशन किट देने का ऐलान किया था। पंजाबी गायक रंजीत बावा ने अल्बर्टा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अपने पहले शो से होने वाली आय पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को दान कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान पंजाब बाढ़ का एक वीडियो भी चलाया। जिसके बाद उन्होंने लोगों को बताया कि मेरा राज्य इस वक्त किसी आपदा से जूझ रहा है, ऐसे में मैं अपने इस शो की सारी आय दान कर बाढ़ प्रभावितों की मदद करूंगा। इस वक्त पंजाब के करीब 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे पूरे राज्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। 9 जिलें में, हजारों हेक्टेयर जमीन बाढ़ की चपेट में बता दें कि पंजाब के कुल 9 जिले इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, होशियारपुर, मोगा और बरनाला शामिल हैं। इस सभी जगह पर बाढ़ प्रभावितों को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, राज्य प्रशासन, पंजाब पुलिस सहित अन्य एजेंसियां जुटी हुईं हैं। बाढ़ से अभी तक कुल 1018 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं, फाजिल्का में 16,632 हेक्टेयर (41,099 एकड़) भूमि बाढ़ की चपेट में आई है। इसके अलावा फिरोजपुर में 10,806 हेक्टेयर, कपूरथला में 11,620, पठानकोट में 7,000, तरन तारन में 9,928 और होशियारपुर में 5,287 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुई हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित फाजिल्का के क्षेत्र में हुआ है। Post navigation भरत तख्तानी ने दूसरी शादी का दिया हिंट:ईशा देओल से तलाक के बाद आंत्रप्रन्योर मेघना लखानी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, 2024 में अलग हुए थे रणवीर शोरे ने बताया क्यों ठुकराई टाइगर जिंदा है:फीस में की गई थी कटौती, टाइगर-3 में कैरेक्टर मरता दिखाए जाने पर हो गए गुस्सा