एक्टर रणवीर शोरे सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म एक था टाइगर में नजर आए थे, हालांकि दूसरी फिल्म टाइगर जिंदा है में वो नजर नहीं आए। अब रणवीर शोरे ने खुद दूसरी फिल्म छोड़ने की वजह बताई है। साथ ही ये भी कहा है कि दूसरी फिल्म ठुकराने के बावजूद वो गुस्से में टाइगर 3 का हिस्सा बने थे। हाल ही में डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में रणवीर शोरे ने टाइगर जिंदा है न करने पर कहा, ‘टाइगर 2 (टाइगर जिंदा है) भी मुझे ऑफर हुई। पहली जब बनी तो जब मैं स्क्रीनिंग पर गया तो यश जी थे सलीम साहब थे उन्होंने भी मेरी पीठ थपथपाई औप कहा बहुत अच्छा काम किया तुमने। मैं भी खुश यार। लेकिन जब पार्ट टू की स्क्रिप्ट आई, रोल मेरा पहले वाले से भी छोटा और पैसे जो ऑफर कर रहे हैं वो पहले वाले से भी कम थे, तो मैंने कहा ऐसा क्यों कर रहे हो यार। अगर लोग मेरे रोल की तारीफ कर रहे हैं तो आपको रोल बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा, नहीं यही है, तो फिर मैंने मना कर दिया।’ आगे रणवीर शोरे ने कहा, ‘तीसरे पार्ट (टाइगर 3) में क्या हुआ कि गिरीश जी (गिरीश कर्नाड) का निधन हो गया था। तो टाइगर की ओरिजिनल टीम थी, उसमें मैं ही बचा था, गिरीश जी थे और मैं था। इस बार भी मुझे जो रोल मिला, वो तो आपने देखा ही है, हम इस बारे में बात कर सकते हैं कोई स्पॉइलर नहीं है। तो मैंने कहा तुम मुझे वापस बुला रहे हो मारने के लिए, उन्होंने कहां, हां। पहले तो मुझे भी चोट लगी, लेकिन फिर कहते हैं न गुस्से में आकर कहा कि ठीक है मैं अपने कैरेक्टर को मौत देने आ जाऊंगा। अगर तुम ये इज्जत दे रहे हो इस कैरेक्टर को तो मरने के लिए मैं आ जाऊंगा। पैसे इस बार मैंने ठीक-ठाक लिए। बहुत ज्यादा नहीं लेकिन ठीक-ठाक। कैरेक्टर मारने के लिए मैं चला गया।’ बताते चलें कि रणवीर शोरे ने टाइगर फ्रैंचाइजी की फिल्मों में गोपी आर्या का किरदार निभाया था। Post navigation पंजाबी सिंगर रंजीत बावा ने किया मदद का ऐलान:कनाडा शो की आय करेंगे दान; पंजाब की बाढ़ का वीडियो दिखाया दादी के लिए अहान ने यशराज फिल्म का इंतजार किया:कहा- ये उनका सपना था; बहन अलाना का असली नाम इसी प्रोडक्शन की फिल्म के नाम पर है