हाल ही में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और एक्ट्रेस अंजलि राघव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर को छूते दिखे। इस वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में बहस छेड़ दी। एक तरफ इंटरनेट यूजर्स पवन सिंह को जमकर कोस रहे हैं। वहीं, एक तबका अंजलि को भी भला बुरा कह रहा है। लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस ने इसका विरोध क्यों नहीं किया। अब इस पूरे विवाद पर अंजलि ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने पूरी कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए दो वीडियो बनाए हैं। वीडियो में वो कहती हैं- राम-राम जी। मुझे आप लोगों से बहुत जरूरी बात करनी है। मैं दो दिन से बहुत ज्यादा परेशान हूं। मुझे लगातार मैसेज आ रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना पर मैंने कुछ बोला क्यों नहीं? कोई एक्शन क्यों नहीं लिया, थप्पड़ क्यों नहीं मारा? कुछ लोग मुझे ही गलत समझ रहे हैं। कुछ मीम्स पर लिख रहे हैं कि ये तो हंस रही थी, मजे ले रही थी। क्या पब्लिक में मुझे कोई ऐसे टच करके जाएगा तो उसमें मुझे खुशी होगी? मुझे मजे आएंगे? सारी बात ये थी कि जब मेरे पास गाने के लिए इनका कॉल आया, तब मैंने सारी चीजें क्लियर कर ली थी। इस गाने में कोई डबल मीनिंग लाइन तो नहीं है। कॉस्टयूम तो सही है। कोई ऐसा-वैसा सीन तो है। मैं जब शूट के लिए गई तो मुझे सेट पर कोई दिक्कत नहीं हुई। जब इन्होंने मुझे लखनऊ वाले इवेंट के लिए बुलाया तो मैंने हां कह दिया क्योंकि मुझे शूट पर कोई प्रॉब्लम नहीं हुई थी।’ घटना की पूरी जानकारी देते हुए अंजलि कहती हैं- ‘जब मैं स्टेज पर गई तो पवन सिंह जी ने बोला कि इधर कुछ लगा है। उससे थोड़ी देर पहले ही मेरी साड़ी में टैग रह गया था। मेरे दिमाग आया कि शायद ब्लाउज का टैग रह गया है। मैं हंसकर उस चीज को दबा रही थी कि अगर मेरा टैग लगा भी हो तो उस चीज को स्टेज पर ना बोली जाए। पवन सिंह जी बोले कि कुछ लगा है, यहां कुछ लगा है। मैंने कहा कि नहीं लगा। मैंने पब्लिक से अपनी बात पूरी की और साइड में जाकर अपनी टीम से पूछा कि कुछ लगा है क्या? उन्होंने बोला कि कुछ भी नहीं लगा था। जब मैंने देखा कि सच में कुछ नहीं लगा था, तो मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा। गुस्सा आया और रोना भी आया। लेकिन मुझे ये नहीं समझ आया कि अब क्या करूं? क्योंकि जहां मैं गई थी लखनऊ में…पवन सिंह वहीं के रहने वाले हैं। उसी जगह पर इवेंट था। वहां जितनी भीड़ थी, वो उनका फैन बेस्ड था। लोग उनको भगवान बोल-बोलकर उनके पैरों में गिर रहे थे। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं? क्या मैं वहां कुछ बोलती तो कोई मुझे सपोर्ट करते?’ अपने दूसरे वीडियो में अंजलि कहती हैं- ‘मैंने सोचा कि मैं बैक स्टेज पवन सिंह से इस मुद्दे पर बात करूंगी लेकिन इवेंट खत्म होते ही वो वहां से चल गए। मैंने अगले दिन देखा कि ये बहुत बड़ा मुद्दा बन चुका था। मैंने उन लोगों से कांटेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने मेरा फोन नहीं उठाया। ना ही उनलोगों ने फोन करके मुझसे मेरा हालचाल पूछा। मैं मीम्स बनाने वालों को रिप्लाई में जवाब देना चाहती थी। लेकिन मुझे किसी का फोन आया कि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है। कुछ भी ऐसा-वैसा पोस्ट नहीं लिखना। अगर उनलोगों ने तुम्हारे में कुछ भी बुरा लिख दिया तो बहुत बड़ा मैटर बना जाएगा। अभी जितनी परेशान हो, उससे ज्यादा परेशान हो जाओगी। मैंने ये सोचकर इस मुद्दे को अवॉयड किया। मैंने सोचा पर्सनली मिलकर उनसे बात करूंगी।’ वो आगे कहती हैं- ‘मैं बिल्कुल भी इस बात को सपोर्ट नहीं करती है। किसी भी लड़की को उसकी इजाजत के बिना छूना। पहली बात ही बहुत गलत है। और इस तरह से टच करना हद से ज्यादा गलत है। अगर यही चीज हरियाणा में होती, तो मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ती। वहां की पब्लिक अपने आप जवाब देती। लेकिन मैं उनकी जगह, लखनऊ में थी। मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करूंगी। आर्टिस्ट हूं, तो नई चीज ट्राई करने का मन करता है। वो भी पवन सिंह जैसे सीनियर आर्टिस्ट के साथ कोलैबरेशन थी। लेकिन मैं अपने परिवार और हरियाणा में खुश हूं। मुझे नहीं काम करना भोजपुरी में। लेकिन आप लोग मुझे जरूर बताना कि इस सिचुएशन में अगर आप होते तो आप क्या करते? मेरी गलती कहां है। जय श्रीराम।’ Post navigation पवन सिंह ने एक्ट्रेस की कमर छुई,अंजलि ने इंडस्ट्री छोड़ी:हरियाणवी अभिनेत्री बोली- भीड़ में उनके फैन्स थे, रिएक्ट करती तो कोई सपोर्ट नहीं करता टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में हिंसा से भरपूर सीन, संजय दत्त बने विलेन, एक्शन ने खींचा लोगों का ध्यान