पराग-त्यागी-ने-निभाई-पत्नी-शेफाली-जरीवाला-की-परंपरा:घर-में-स्थापित-की-गणपति-बप्पा-की-मूर्ति,-बोले-परी-हमेशा-यही-चाहती-थी

शेफाली जरीवाला हर साल गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। उनके निधन के बाद यह परंपरा उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने आगे बढ़ाई है। पराग ने न सिर्फ गणपति बप्पा की मूर्ति घर लाकर स्थापना की, बल्कि मूर्ति को शेफाली की तस्वीर के सामने लेकर उन्हें भी दर्शन कराए। पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बप्पा की मूर्ति को घर लाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही शेफाली को भी बप्पा के दर्शन कराते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में पराग ने लिखा, परी हमेशा यही चाहती थी कि बप्पा कभी उसके घर आने और आशीर्वाद देने का सिलसिला बंद न करें। इस साल भी बप्पा हमारे घर आए और अपनी कृपा बरसाई। हम सबने साथ मिलकर विसर्जन किया। हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहो। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा। पराग की इस वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं। आरती सिंह ने लिखा, शेफाली हमेशा वहां रहेगी। एक यूजर ने लिखा, ‘जब भी मैं आपके पोस्ट देखती हूं, मुझे बहुत दुख होता है। दुख इस बात का है कि जिंदगी आपके साथ इतनी नाइंसाफी कर रही है और दुख इस बात का है कि एक ऐसा शुद्ध प्रेम जो मुश्किल से मिलता है, उसे धरती और आसमान ने अलग कर दिया।’, दूसरे ने लिखा, ये इंसान कमाल है। ऐसा इंसान मैंने कही नहीं देखा आज तक। इतना प्यार पत्नी के लिए। 27 जून को हुआ था शेफाली का निधन 27 जून की रात अचानक शेफाली जरीवाला की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें बेहोशी की हालत में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।