हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (5 मार्च) को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 73,730 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 254 अंक की तेजी रही, ये 22,337 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 4.04% चढ़कर बंद हुआ। सरकारी बैंक के इंडेक्स में 3%, मीडिया में 3.14%, ऑटो में 2.60% और IT में 2.13% की तेजी रही। रियल्टी इंडेक्स 2.32% चढ़कर बंद हुआ। हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स करीब 1.5% चढ़े। एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिकी में गिरावट FO एक्सपायरी का दिन बदला, BSE का शेयर 3.67% लुढ़का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी FO कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। इस खबर के बाद आज BSE का शेयर 3.67% गिरकर 4,290 रुपए पर बंद हुआ। NSE ने 4 मार्च को बताया कि सभी निफ्टी इंडेक्स के वीकली फ्यूचर एंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स अब गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायर होंगे। नए नियम 4 अप्रैल से प्रभावी होंगे। निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी सोमवार को होगी एक्सचेंज ने कहा कि निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी अगले महीने से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। इस फैसले के तहत 4 अप्रैल से NSE के बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट-50 की एक्सपायरी भी गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। निफ्टी की मंथली एक्सपायरी भी 4 अप्रैल से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। यानी सभी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए एक्सपायरी-डे को रिवाइज कर 03 अप्रैल 2025 (EOD) को न्यू-एक्सपायरी-डे कर दिया जाएगा।’ मंगलवार को शेयर बाजार में रही थी गिरावट मंगलवार (4 मार्च) को निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 36 अंकों की गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 72,990 के स्तर पर आ गया। ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.31% गिरा। वहीं आईटी इंडेक्स में 0.90% की गिरावट रही। मीडिया में 2.37% और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.56% की तेजी रही। मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5% चढ़े। —————————- ये खबर भी पढ़ें… 1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार: ऑटो-FMCG में 20% से ज्यादा की गिरावट, चीनी बाजार में इन्वेस्ट कर रहे विदेशी निवेशक आज यानी 28 फरवरी को सेंसेक्स 1414 अंकों (1.90%) गिरकर 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। अक्टूबर 2024 से, निफ्टी हर महीने गिरावट में बंद हुआ है। ये 5 महीने में 12% गिर चुका है। 1996 के बाद यह पहली बार है कि बाजार में लगातार पांच महीने गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें… Post navigation गोल्ड की कीमत एक दिन में ₹1112 बढ़ी, ₹86432 पहुंची:FO कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी सोमवार को होगी, वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च फरवरी में 1611 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए:इससे कुल ₹21.96 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर हुई, सालाना आधार पर 33% बढ़ा लेनदेन