हरियाणा के गुरुग्राम में साजिश रचकर बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने आए पांच शॉर्प शूटर्स को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि ये शूटर्स विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सरधानिया गैंग के हैं। इसी गैंग ने गत दिनों गुरुग्राम में फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या की थी। इसके बाद बदमाशों ने फाजिलपुरिया को अपना अगला शिकार बनाया चाहा। इसी के चलते वे झज्जर और सोनीपत के शूटर गुरुग्राम पहुंचे थे। जहां गुरुग्राम STF और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से कुल 18 राउंड फायरिंग हुई है। इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी बाल बाल बच गए। फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते पुलिसकर्मी बाल-बल बच गए। पुलिस मुठभेड़ में घायल चारों बदमाशों की PHOTOS… पहले पढ़िए पकड़े गए बदमाशों की कुंडली… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, सिंगर फाजिलपुरिया पर हमले की कहानी… फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या की थी गुरुग्राम में करीब 23 दिन पहले दिल्ली के फाइनेंसर व प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके शरीर को गोलियां से बुरी तरह से छलनी किया गया था। हमलावरों ने उन्हें फोन कर दिल्ली से बुलाया था। फाइनेंसर रोहित शौकीन (40) दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले थे। कत्ल के बाद सामने आया था कि रोहित शौकीन के हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया के फाइनेंसर हैं। हालांकि फाजिलपुरिया ने इससे इनकार करते हुए कहा कि मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं। मैं तो उसे जानता तक नहीं हूं। वहीं रोहित के परिवार का कहना है कि दीपक नांदल ने फोन कर रोहित को दिल्ली से गुरुग्राम बुलाया था। दीपक ने ही फाजिलपुरिया से रोहित की दोस्ती कराई थी। फाजिलपुरिया, दीपक नांदल, सुनील सरधानिया और रोहित शौकीन खास दोस्त थे। रोहित को दीपक से रुपए लेने थे। रोहित अपने भाई की गाड़ी से आया था और एक ड्राइवर को भी साथ लाया था। रोहित की हत्या की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया नाम के युवक ने ली है। एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि फाजिलपुरिया को हमारे पैसे देने पड़ेंगे। अगर नहीं दिए, तो इस लड़ाई में बहुत लोग मारे जाएंगे। आखिरी में सुनील सरधानिया, दीपक नांदल और राव इंद्रजीत यादव का नाम लिखा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। Post navigation अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट ने की सगाई:फुटबॉलर ट्रैविस केल्सी ने पहनाई अंगूठी, रोमांटिक तस्वीरों के साथ की अनाउंसमेंट, डायमंड रिंग की कीमत करीब साढ़े 4 करोड़ ऋतिक रोशन की किराएदार बनीं गर्लफ्रेंड सबा आजाद:सी-फेसिंग अपार्टमेंट के लिए हर महीने देंगी 75 हजार रुपए, 2 साल पहले एक्टर ने करवाया था रेनोवेट