भारत में 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 87 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाले 85,698 लोग रहते हैं। दुनियाभर के कुल अमीरों में इनकी संख्या 3.7% है। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) के मामले में हम केवल अमेरिका, चीन और जापान से पीछे हैं। लिस्ट में टॉप पर अमेरिका में 9,05,413 लोग, चीन में 4,71,634 और जापान में 1,22,119 लोग रहते हैं। इस बात का खुलासा नाइट फ्रैंक की ‘द ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2025’ में हुआ है। भारत में 2023 के मुकाबले 2024 में 6% ज्यादा लोग अमीर हुए हैं। 2023 में भारत में 80,686 लोगों की संपत्ति 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। 2028 तक 9.4% बढ़ोतरी के साथ इनकी संख्या 93,753 होगी। भारत में बिलेनियर्स की संख्या में 12% की बढ़ोतरी रिपोर्ट के अनुसार 2024 में भारत में बिलेनियर्स की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 12% की बढ़ोतरी हुई है। 2024 में भारत में 191 बिलेनियर्स हैं। 2023 में ये संख्या 165 थी। भारतीय बिलेनियर्स की कुल संपत्ति करीब 82.6 लाख करोड़ रुपए है। इस मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। पहले पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन है। अमेरिका के बिलेनियर्स की कुल संपत्ति 5.7 ट्रिलियन डॉलर है। जबकि चीन में ये आंकड़ा 1.34 ट्रिलियन डॉलर है। दुनियाभर में बढ़ी अमीरों की संख्या 2024 में दुनिया में अमीरों की संख्या 4.4% से बढ़कर 23,41,378 हो गई है। ये साल 2023 में 22,43,300 थी। महाद्वीपों की बात करें तो एशिया में अमीर 5% बढ़ें हैं। इसके बाद अफ्रीका में 4.7%, ऑस्ट्रेलिया में 3.9%, यूरोप में अमीरों की संख्या में 1.4% की सालाना बढ़ोतरी हुई है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… देश में 8 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 8.5 लाख: 2027 तक 16.5 लाख से ज्यादा होंगे, अमीरों को सबसे ज्यादा कमाई टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और रियल एस्टेट से देश में कुछ साल से अमीरों की संपत्ति तेजी से बढ़ रही है। एनारॉक ग्रुप की एक रिसर्च के मुताबिक, कम से कम 8 करोड़ रुपए की निवेश योग्य संपत्ति वाले हाई-नेट-वर्थ (HNI) लोगों की संख्या अभी 8.5 लाख से ज्यादा है। 2027 तक इनके दोगुना यानी 16.5 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 20% करोड़पति 40 साल से कम उम्र के हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… Post navigation टेस्ला ने मुंबई और पुणे में शुरू की हायरिंग:टोटल 20 वैकेंसी निकालीं, कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के BKC में खुलेगा LT महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव देगी:चैयरमैन सुब्रह्मण्यन का ऐलान, 90 घंटे काम करने की सलाह दे चुके हैं सुब्रह्मण्यन