पंजाबी सिंगर करण औजला कनाडा की तुलना में पंजाब में खुद को ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। उनका मानना है कि पंजाब सरकार प्रोटेक्शन देती है। कनाडा में तो घर के अंदर सोया व्यक्ति भी सुरक्षित नहीं है। वहां गोलियां दीवार चीरकर आती हैं। इस वजह से उन्होंने कनाडा से दुबई शिफ्ट कर लिया है। यह बात उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शिफ्ट किया तो कुछ लोगों ने कहा कि असली जट भागते नहीं। करण ने कहा- जट तो असली हैं। कौन सा नकली हूं? हर आदमी की प्रायोरिटी होती है। मैं एमेच्योर नहीं हूं। कितना कुछ जिंदगी में देखा है। कितने लोग कितनी मौतें देखी हैं। मेरे ताया से लेकर डैड तक हाथों में गए (मौत हो गई) हैं। हाल में औजला अपने गाने एमएफ गबरू को लेकर चर्चा में आए हैं। उन्हें महिला आयोग ने तलब किया था। इसके बाद उन्हें पंजाब महिला आयोग से माफी भी मांगनी पड़ी। इंटरव्यू में करण क्या-क्या बोले… एमएफ गबरू से चर्चा में आए औजला करण औजला हाल ही में अपने गाने एमएफ गबरू की वजह से विवादों में आ गए थे। इस गाने को लेकर पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया और उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया था। आयोग का आरोप था कि इस गाने में महिलाओं का अपमान किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करण औजला आयोग के सामने पेश हुए अपने गीत के लिए माफी मांगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर करण औजला ने रद्द किया यूरोप टूर:फैंस से माफी मांगी; बोले-जीवन का सबसे यादगार शो करना चाहता हूं, थोड़ा समय चाहिए पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर करण औजला ने अपना साल 2025 का यूरोप टूर रद्द कर दिया है। इस फैसले से भले ही फैंस निराश हैं, लेकिन औजला ने साफ किया है कि वह अपने दर्शकों को अब तक का सबसे बेहतरीन शो देने के लिए अधिक समय लेना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें… Post navigation ‘वश’ के सीक्वल में नजर आएंगी जानकी बोडीवाला:’शैतान’ के लिए शाहरुख से अवॉर्ड मिलने पर बोलीं- SRK के हाथों सम्मान पाना सपने जैसा पल अवनीत कौर ने विराट कोहली के ‘लाइक’ पर तोड़ी चुप्पी:एक्ट्रेस ने कहा- प्यार मिलता रहे