वेटरन फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कहा है कि वह फिल्मों से रिटायरमेंट लेने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि वो ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्मों को खत्म करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से रिटायर हो जाएंगे। ओनमनोरमा के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “इन फिल्मों के बाद मैं रिटायर हो जाऊंगा। अब थकान महसूस होने लगी है।” ‘हैवान’ उनकी 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ से प्रेरित है। हालांकि, इसमें डायलॉग और स्क्रीनप्ले में कई बदलाव किए गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में होंगे। वहीं, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदार निभा रही हैं। मोहनलाल ‘हैवान’ में कैमियो अपीयरेंस देंगे ‘ओप्पम’ में लीड रोल करने वाले मोहनलाल का ‘हैवान’ में कैमियो भी होगा। प्रियदर्शन ने कहा, “उनका किरदार ऑडियंस के लिए सरप्राइज होगा।” फिल्म की शूटिंग कोच्चि में जारी है। इसके बाद लोकेशन बदलकर वागामोन, ऊटी और मुंबई में शूट किया जाएगा। खास बात यह है कि ओप्पम की एक अहम शूटिंग लोकेशन भी यही कोच्चि थी। हैवान के बाद डायरेक्टर अपनी 100वीं फिल्म बनाएंगे, जिसमें फिर से मोहनलाल लीड रोल करेंगे। उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन शूट अगले साल से शुरू होगा। अक्षय के साथ लंबे रिश्ते पर प्रियदर्शन ने कहा, “ये सब कम्फर्ट की बात है। मेरे लिए अक्षय, बॉलीवुड के मोहनलाल हैं।” प्रियदर्शन ने कन्फर्म किया कि वह ‘हेरा फेरी 3’ डायरेक्ट करेंगे फिल्ममेकर ने कन्फर्म किया कि वह हेरा फेरी 3 भी डायरेक्ट करेंगे। इसमें अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर साथ दिखेंगे। फिल्म को लेकर प्रियदर्शन ने कहा, “मैं आमतौर पर अपनी फिल्मों के सीक्वल नहीं बनाता, लेकिन हेरा फेरी 3 जरूर बनाऊंगा, क्योंकि प्रोड्यूसर्स लंबे समय से कह रहे हैं।” बता दें कि प्रियदर्शन ने अपनी करियर में बॉलीवुड में ‘हेरा फेरी’, ‘हलचल’, ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’ और गरम मसाला जैसी फिल्में बनाई हैं। Post navigation गोविंदा के तलाक की खबरों पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी:टीना आहूजा बोलीं – यह सब अफवाह है, मैं इन पर ध्यान नहीं देती कॉमेडी किंग भल्ला की अस्थियां कटाना साहिब में विसर्जित:बेटा-पत्नी रहे मौजूद, अंतिम अरदास 30 अगस्त को, मोहाली में उनके नाम चौराहा बनेगा