गोविंदा-के-तलाक-की-खबरों-पर-बेटी-ने-तोड़ी-चुप्पी:टीना-आहूजा-बोलीं-–-यह-सब-अफवाह-है,-मैं-इन-पर-ध्यान-नहीं-देती

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से जुड़ी तलाक की खबरों पर बेटी टीना ने चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में जब उनसे उनके पैरेंट्स के तलाक की खबरों पर पूछा गया, तो टीना ने कहा, “ये सब अफवाह है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इन अफवाहों पर ध्यान ही नहीं देती।” जब उनसे पूछा गया कि बार-बार ऑनलाइन ऐसी खबरें आने पर वह कैसे रिएक्ट करती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं क्या बोलूं ? पापा तो देश में भी नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इतना खूबसूरत परिवार मिला है। मीडिया, फैंस और अपनों से जो प्यार और सपोर्ट हमें मिल रहा है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।” बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें शुक्रवार से चर्चा में हैं। यह तब शुरू हुआ जब हाउटरफ्लाई ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर किया था। रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। इसका मतलब है कि तलाक के आधार एडल्ट्री (दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध), क्रूअलिटी और डेजरशन (बिना कारण पार्टनर को छोड़ना) बताए गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोर्ट ने गोविंदा को पेश होने का नोटिस भेजा था, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से तब तक पेश नहीं हुए जब तक मई 2025 में शो कॉज नोटिस जारी नहीं किया गया। जून 2025 से दोनों कोर्ट द्वारा अनिवार्य काउंसलिंग सेशन में मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। गोविंदा के वकील-मैनेजर ने भी खबरों को गलत बताया था हालांकि, शुक्रवार को ही गोविंदा से जुड़े करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इन खबरों का खंडन किया था। वहीं, हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर ने कहा, ‘तलाक से जुड़ी जो भी खबरें सामने आ रही हैं वो पुरानी घटनाओं पर आधारित हैं। गोविंदा-सुनीता के बीच फिलहाल सब कुछ ठीक है। ये पुरानी बात है, जो अब फैलाई जा रही है। मुझे लगातार कॉल आ रहे हैं, लेकिन अब सब ठीक है। उनके बीच सब सुलझ गया है। चिंता की बात नहीं हैं, हम जल्द ही ऑफिशियल बयान भी जारी करेंगे।’ गोविंदा के मैनेजर ने ये भी कहा है कि कुछ लोग इस तरह की झूठी कहानियां फैलाकर फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा गोविंदा के वकील ने कपल से जुड़ी तलाक की खबरों को खारिज किया था। NDTV से बातचीत में गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने साफ कहा था -“कोई केस नहीं है, सब कुछ सुलझ रहा है। यह सब लोग पुरानी चीजें उठाकर डाल रहे हैं।” नए व्लॉग में सुनीता ने गोविंदा से रिश्ते पर बात की थी दरअसल, सुनीता आहूजा ने हाल ही में व्लॉगिंग शुरू की है। अपने हालिया व्लॉग में सुनीता आहूजा तलाक की अफवाहों पर बात करती नजर आई थीं। वीडियो में वह एक मंदिर में जाती हुई दिखाई दीं, जहां पुजारी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही महालक्ष्मी मंदिर जाती रही हैं। वह आगे रोते हुए बोली थीं, ‘जब मैं गोविंदा से मिली, तब मैंने मां से यही मांगा था कि मेरी शादी उससे हो जाए और हमारा जीवन अच्छा चले। मां ने मेरी सारी मनोकामनाएं पूरी कीं। हमें बच्चे भी हुए। लेकिन सब कुछ आसानी से नहीं मिलता, रिश्तों में कभी-कभी ऊंच-नीच हो जाती है। फिर भी मैं मां पर पूरा भरोसा करती हूं। आज भी अगर मुझे कुछ भी मुश्किल दिखे, तो मैं जानती हूं कि जो भी मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसका सामना मां काली करेंगी।’ गोविंदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. तलाक की खबरों को गोविंदा के वकील ने किया खारिज:बोले – कोई केस नहीं, सब ठीक हो रहा है, लोग पुरानी बातें फैला रहे हैं गोविंदा के वकील ने एक्टर और सुनीता आहूजा से जुड़ी तलाक की खबरों को खारिज किया है। गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने कहा कि कोई केस नहीं है, सब कुछ सुलझ रहा है। यह सब लोग पुरानी चीजें उठाकर डाल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… शराब पीने से पहले गोविंदा ने मां से ली परमिशन:सुनीता ने सुनाया डेट का किस्सा, बोलीं- मैं बोतल खुलने का इंतजार कर रही थी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी फेवरेट डेट को लेकर बताया कि वह गोविंदा के साथ एक बड़े होटल गई थीं। वहां, गोविंदा ने शराब पीने से पहले अपनी मां से इजाजत मांगी थी। पूरी खबर पढ़ें…