बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद कपल की टीम ने मीडिया से अपील की है कि उनकी बेटी की तस्वीर या वीडियो पब्लिश न की जाए। इसके अलावा भी उनकी टीम फैन क्लब वो वीडियो हटवाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आ रही थीं। वीडियो बनाए जाने पर दीपिका ने शख्स से ऐसा न करने की रिक्वेस्ट भी की थी। हालांकि इसके बावजूद वो वीडियो लीक हो गया। इसके बाद दीपिका-रणवीर की टीम द्वारा सभी मीडिया ग्रुप्स से दुआ की तस्वीर या वीडियो पब्लिश करने से बचने की रिक्वेस्ट की है। साथ ही कहा गया है कि वो वीडियो जल्द हटवाई जाएगी। दुआ की वीडियो लीक होने पर भड़के फैंस वीडियो लीक होने के बाद फैंस भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, पहले ये विरुष्का (विराट-अनुष्का) के साथ हुआ था अब दीपवीर (दीपिका-रणवीर) के साथ। क्या आप लोगों के पास मोरल और एथिक नहीं हैं। दीपिका जाहित तौर पर बिल्कुल सहज नहीं थीं बेटी का चेहता दिखाने में तो क्या आप उनकी प्राइवेसी की इज्जत नहीं कर सकते थे। उसकी तस्वीर शेयर करना बंद करें और कुछ डेकोरम मेंटेन करें। दूसरे यूजर ने लिखा है, मुझे नफरत होती है, दीपिका ने साफ कहा था कि वो अपने बच्चे का चेहरा बाहर नहीं दिखाना चाहतीं, फिर भी एक सो कॉल्ड फैन को इसका वीडियो बनाना जरूरी लगा। जबकि आप क्लिप में देख सकते हैं कि दीपिका खुश नहीं हैं और फिर भी आपने इसे शेयर किया है। इसके अलावा भी कई फैंस वीडियो शेयर करने वाले को फटकार लगा रहे हैं। बताते चलें कि दुआ के जन्म के समय ही दीपिका और रणवीर ने मीडिया के सामने ये साफ किया था कि उनकी बेटी की तस्वीरें न क्लिक की जाएं। उनके अलावा हाल ही में पेरेंट्स बने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी बेटी का चेहरा मीडिया से छिपाकर रखने की रिक्वेस्ट की है। उनके अलावा अनुष्का शर्मा-विराट कोहली भी यही फॉलो करते हैं, हालांकि उनकी बेटी की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। Post navigation ‘अनुशासन के नाम पर पापा बहुत मारते थे’:मराठी एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोलीं- पहले पिटाई करते, फिर आइसक्रीम खिलाते राशा थडानी ने रेस्क्यू किए थे आवारा कुत्ते और बिल्ली:कहा- बारिश में हाईवे पर बेसहारा छोड़े गए थे, पिछले मालिकों ने पीटा था; एडॉप्शन की अपील की