बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की डेब्यू फिल्म ‘परिणीता’ अगले हफ्ते थिएटर्स में फिर से रिलीज हो रही है। विद्या ने इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फिल्म को दिवंगत प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को शेयर करते हुए विद्या ने बताया कि प्रदीप सरकार ने शूटिंग के दौरान हर छोटी-छोटी डिटेल पर ध्यान दिया था। PTI से विद्या ने कहा, “दादा (प्रदीप सरकार) मेरे शुरुआती सालों में सीखी हर चीज की नींव थे। उनका ध्यान हर छोटी-छोटी डिटेल पर शानदार था। वह सिर्फ एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि कबूतर उड़ाने या खिड़की के बाहर पत्ते सही समय पर गिरने तक, सब पर ध्यान देते थे। उनका मानना था कि हर चीज में रिदम होता है।” विद्या ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, “एक बार मुझे एक गाने में एक आंसू को सही लाइन के साथ परफेक्ट टाइम करने के लिए 28 बार री-टेक करना पड़ा। यही परफेक्शन वह ((प्रदीप सरकार) ) चाहते थे। उनके मार्गदर्शन ने मुझे हर डिटेल को ध्यान से देखने, समझने और उसका सम्मान करने की सीख दी। मेरी हेयर स्टाइलिस्ट शालका, जो पिछले 20 साल से मेरे साथ हैं, उन्होंने भी दादा से बैलेंस और डिटेलिंग का महत्व सीखा। यह उनका हम सभी के लिए उपहार था।” बता दें कि ‘परिणीता’ को प्रसाद फिल्म लैब्स ने रिस्टोर किया है और यह फिल्म शुक्रवार, 29 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म कहानी में विद्या (ललिता) और सैफ (शेखर) बचपन के दोस्त हैं, जो धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं। शेखर के पिता ललिता के चाचा का घर होटल बनाने के लिए खरीदना चाहते हैं। ललिता को यह पता चलता है और एक परिवार के दोस्त, गिरीश (संजय दत्त), उसकी मदद करते हैं। यह कहानी एक बड़ी गलतफहमी पर खत्म होती है। Post navigation शराब पीने से पहले गोविंदा ने मां से ली परमिशन:सुनीता ने सुनाया डेट का किस्सा, बोलीं- मैं बोतल खुलने का इंतजार कर रही थी ‘अनुशासन के नाम पर पापा बहुत मारते थे’:मराठी एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोलीं- पहले पिटाई करते, फिर आइसक्रीम खिलाते