मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कृषि विभाग की विभागीय समिति का गठन किया है। जिसमें सहायक ग्रेड-3 महेश कुमार को अध्यक्ष, शीघ्रलेखक पुष्पा डेहरवाल और सहायक ग्रेड-3 रश्मि सोलंकी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भोपाल के जिला संयोजक जितेंद्र शाक्य ने प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में यह नियुक्तियां की हैं। कार्यकारिणी में शैलेन्द्र मालवीय को सचिव और जगन रैकवार को सह सचिव बनाया गया है। शिवनारायण जाटव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रचना, सुनील, हरिदास और गौरीशंकर कुशवाहा को सदस्य नियुक्त किया गया है। Post navigation Uber announces ‘Uber Pet’ in Mumbai: Now Travel hassle-free with your furry friend संत नगर में 7 दिवसीय संगीतमय भागवत कथा:कलश यात्रा में जमकर नाचे श्रद्धालु, कथावाचक बोले श्रवण मात्र से मिलता है फल