भोपाल में 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” थीम पर विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही 9 मार्च को “पीसीओएस” विषय पर प्रदेश की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है। स्टेट नोडल डॉ. रचना दुबे ने बताया कि वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे भोपाल के अटल पथ से किया जायेगा। रैली में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा सकते है। वहीं 9 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश की पहली पीसीओएस आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर प्रदेश के चिकित्सक पीसीओएस से बचाव, उपचार के नए तकनीक एवं अनुसंधान को साझा करेंगे। प्रदेश में पहली बार होगी पीसीओएस आधारित कॉन्फ्रेंस डॉ. रचना दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को गायनोकोलॉजी, इनफर्टिलिटी और कैंसर निवारण से संबंधित जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। वहीं 9 मार्च को होने वाले कांफ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ मुख्यतः स्त्री रोग विशेषज्ञ, मधुमेह विशेषज्ञ, स्किन स्पेशलिस्ट, फिटनेस एक्सपर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट, मनोरोग विशेषज्ञ, एक मंच पर एकत्रित होंगे। यह प्रदेश में पहली बार पीसीओएस आधारित कॉन्फ्रेंस होगी। शक्ति संपूर्ण महिला स्वास्थ्य केंद्र विकसित डॉ. रचना दुबे ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “शक्ति संपूर्ण महिला स्वास्थ्य केंद्र” भोपाल जिले के कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में विकसित किया जा रहा है। इस सेंटर में स्त्री रोग जैसे- पीसीओएस, फाइब्रॉइड, निःसंतानता और महिलाओं में होने वाले कैंसर के इलाज के साथ-साथ मेनोपॉज परामर्श की सुविधा होगी। साथ ही उन्नत तकनीक के माध्यम से इलाज कराई जाएंगी। Post navigation NASA discovers massive black hole equivalent to 36 billion suns, hidden in space गंदगी फैलाने पर होटल, चाट सेंटर पर जुर्माना:अग्रवाल होटल, सिरवानी फ्रूट और अभय चाट संचालक पर 5-5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई