बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल ही में शॉर्ट्स में नजर आईं। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह ब्लैक आउटफिट और शॉर्ट्स में नजर आईं। उन्होंने कैमरे पर बताया कि लंबे इंतजार के दौरान वह घर का बना खाना साथ रखती हैं। इसके लिए वह रोटी रोल और टिफिन में आलू, मिर्च, पनीर और प्याज जैसी चीजें पैक कर लेती हैं। नीना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- “शॉर्ट्स वाली देसी गर्ल।” जिसके बाद वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत अच्छा …लेकिन एक रिक्वेस्ट है, अपने पैर मत दिखाइए। ये अच्छे टोन नहीं हैं। हमने कभी दादी-मम्मी को इस तरह पैर दिखाते नहीं देखा। उम्र के साथ ग्रेसफुल रहना ही सही है।” वहीं, यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हए एक दूसरी यूजर ने लिखा, “ये कितना शर्मनाक कमेंट है। खासकर किसी औरत की तरफ से। आप खुद बॉडी शेमिंग करके औरतों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।” जिसके बाद इस कमेंट पर नीना गुप्ता ने जवाब देते कहा, “चिंता मत करो। जो लोग ऐसी बातें करते हैं, असल में वो जलते हैं कि उनके पास इतनी अच्छी बॉडी नहीं है। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करो।” करियर को लेकर बात करें तो नीना हाल ही में अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में दिखीं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे कई कलाकार थे। वह 2025 में ‘दिल दोस्ती और डॉग्स’, ‘आचारी बा’ और ‘पंचायत 4’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई हैं। Post navigation एक्ट्रेस प्रीति सप्रू बोलीं-मैंने फोन किया, बताया नहीं बीमार हूं:कॉमेडियन भल्ला के निधन से शोक; गिप्पी बोले- वह पिता, गुरु और प्रतिभाशाली अभिनेता थे पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के टॉप 10 वीडियोज:कॉमिक टाइमिंग, फिल्मी सफर की झलकियां और चुटकुले डायलॉग्स के लिए रहेंगे याद