जिले के बोहता में बुधवार देर रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश यादव के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात लगभग 11:30 बजे की है, जब सुरेश यादव अपने खेत के पास थे। उन्होंने कुछ युवकों को वहां आग जलाकर शराब पीते देखा। जब उन्होंने युवकों को वहां से जाने के लिए कहा, तो उन्होंने सुरेश यादव पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुरेश के बेटे ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।” Post navigation बांधवगढ़ में तालाब में नहाता दिखा डीएम मेल टाइगर:धमोखर बफर जोन में पर्यटकों ने बनाया वीडियो “They’re two beautiful people”: ‘Happy Gilmore’ star Christopher McDonald calls Josh Allen & Hailee Steinfeld’s relationship a perfect example of love