भास्कर संवाददाता | मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बुधवार को मुरैना जनपद की इमलिया गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 65 गोवंश पाए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमलिया गौशाला में बायोगैस संयंत्र लगाएं और इसकी क्षमता बढ़ाई जाए। कलेक्टर ने कहा की गौशाला स्वतंत्र रूप से संचालित हो, जिससे यह जिले की उत्कृष्ट गौशाला बनकर बाकी गौशालाओं के लिए आदर्श स्थापित करें। भ्रमण के समय उनके साथ ईई आरईएस आरआर सुमन, जनपद सीईओ महावीर जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Post navigation ‘Chhaava’ Box Office Collection Day 20: Vicky Kaushal’s historical drama to miss Rs 500 crore mark at end of week 3 शहर में खाली जमीनों का सर्वे पूरा:भोपाल में साढ़े 32 हजार एकड़ भूमि, जहां 5 साल में 10 हजार नई झुग्गियां बनने का डर