नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में खाद्य दुकानों पर साफ सफाई का निरीक्षण करने को लेकर गठित टीम ने बुधवार को महावीर गंज में एक छैना भंडार पर छापा मारा। छापे के दौरान एचओ सहित पहुंची नपा टीम को सीलन और गंदे माहौल में छैना निर्माण होता मिला। इस पर टीम ने छैना भंडार संचालक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही स्वच्छता टीम ने बाजार में दुकान और हाथ ठेला पर साफ सफाई नहीं मिलने पर इनके संचालकों को नोटिस जारी किया। स्वच्छता निरीक्षण टीम प्रभारी रेशमवती भदौरिया ने बताया कि सूचना के आधार पर महावीर गंज में संचालित श्रीराम छैना भंडार पर बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब छापा मारा गया। यहां छैना बनाने का काम गंदगी के बीच हो रहा था। इसके साथ ही मौके पर मिले कारीगर भी स्वास्थ्य मानकों का ध्यान नहीं रख रहे थे। छैना भंडार में जांच करने पर सफल मटर का स्टॉक मिला, जिसमें फफूंद लगी थी। इसके साथ आसपास कॉकरोच रेंगते मिले। गंदगी और मानव स्वास्थ्य के लिए घातक माहौल में छैना बनाने पर एचओ राजवीर राय ने छैना संचालक अरविंद बघेल पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया।बुधवार को शहर में निरीक्षण को निकली स्वच्छता टीम सदस्यों ने अन्ना डोसा सेंटर, कौशल नाश्ता भंडार, राजेंद्र चाट भंडार के यहां जांच की। Post navigation कार शोरूम के पास के भवन में हादसा:एंटीक वस्तुओं के शोरूम में आग, निगम ने टैंकर भेजे, लेकिन पंप खराब थे तो आग बुझा नहीं सके मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल गांधी पर ₹200 जुर्माना; केदारनाथ में अब 36 मिनट में होगी 9 घंटे की यात्रा; अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगाएगा