बालाघाट में मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान पर सियासी बवाल मच गया है। मंत्री ने मांग पत्र लेकर आने वालों को भीख मांगने वाला बताया था। इस बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और विधायक संजय उईके ने कहा कि जनता ही राजनीतिक दलों को सत्ता तक पहुंचाती है। जनता की मांगों को भीख कहना उनका अपमान है। कांग्रेस ने आंदोलन का एलान किया है। 6 मार्च को ब्लॉक स्तर पर, 8 मार्च को जिला स्तर पर और 10 मार्च को राज्य स्तर पर प्रदर्शन होगा। लोधी समाज से आने वाली विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सभी समाज का प्रतिनिधि होना चाहिए। समाज की मांगों को भीख बताना अपमानजनक है। विधायक मधु भगत ने कहा कि कांग्रेस सड़क पर उतरकर मंत्री का इस्तीफा मांगेगी। विधायक विवेक पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। जनता की मांगों को भिक्षा कहना दुखद और निंदनीय है। सभी कांग्रेसी नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की कड़ी निंदा की है। Post navigation वैदिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास:श्री वैष्णव इंस्टिट्यूट में 130 शिक्षकों ने सीखी भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक गणित से प्रबंधन तक की जानकारी कायदी पंचायत के सरपंच के समर्थन में आए ग्रामीण:कलेक्टर से कहा- विकास कार्य रोकना चाहते हैं उपसरपंच और पंच