प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि मंत्री जनता की मांगों को ‘भीख’ बताकर लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी। पूर्व विधायक ने नशा मुक्ति के नाम पर सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने शराब से जुड़े अपराधों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार नशा मुक्ति के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। गली-गली में अवैध शराब की दुकानें खुली हैं। इससे अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने 6 मार्च को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की कांग्रेस ने 6 मार्च को शिवपुरी के माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन होंगे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मंत्री को पद से हटाने की मांग की प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अंबिका प्रसाद शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, विधायक कैलाश कुशवाह और पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि अगर मंत्री माफी नहीं मांगते तो उन्हें पद से हटा दिया जाए। Post navigation मां ने बेटियों को पीटा, छोटी बेटी की मौत:छिंदवाड़ा में महिला ने पीया फिनाइल, पति घर लौटा तो सभी बेहोश मिले राजवाड़ा पर फुटपाथ पर रखा सामान हटाया:जिला प्रशासन-निगम और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, लोगों को दी समझाइश